जबरन पैसे ऐंठने के आरोप में 7 युवतियां गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान 

उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत इंदौरा-डमटाल वाया कंदरोड़ी सड़क पर स्थित गांव तोकी में 7 युवतियों द्वारा सड़क के बीच खड़े होकर आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोककर जबरदस्ती पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 7 से 9 बजे के बीच की है, जब एक स्थानीय व्यक्ति अपने निजी काम के लिए शेखुपुर गांव से डमटाल की ओर जा रहा था। जब वह तोकी गांव के पास पहुंचा तो वहां युवतियों द्वारा नाका लगाकर लोगों से पैसों की मांग करते देखकर उक्त व्यक्ति को शक हुआ कि यह पुलिस द्वारा लगाया गया नाका नहीं है।

तभी उक्त व्यक्ति ने इसकी सूचना स्थानीय व्यक्ति को दी और युवतियों के पास जाकर पूछताछ करने की कोशिश की तो उनमें से एक युवती ने स्थानीय व्यक्ति की बाइक की चाबी निकालकर उससे भी पैसों की मांग की।

जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो वे एक ऑटो में सवार होकर कंदरोड़ी की तरफ चली गईं और कुछ देर बाद फिर उन्होंने कंदरोड़ी रोड पर वाहन चालकों से जबरदस्ती पैसे ऐंठने शुरू कर दिए।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और डमटाल थाना को सूचित किया। इतने में ऑटो चालक मौके से चला गया और ये युवतियां भी पंजाब को जाने वाले रोड पर पैदल ही जाने लगीं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लेकर डमटाल थाना में मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

5 दिन की हड़ताल से हिमाचल में एंबुलेंस सेवा बाधित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन...

“पहाड़ कमाई का साधन नहीं” – त्रियुंड मॉडल पर नैंसी अटल का सरकार पर हमला

पहाड़ों पर शुल्क लगाकर सरकार ने युवाओं से प्रकृति...

चंबा जिला के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने राष्ट्रपति भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन से बच्चों ने प्राप्त किया...

14 अप्रैल को हरोली उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न कम्पनियों में भरे जाएंगेे 550 पद

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां...