जनता की आशाओं पर पानी फेरने वाला रहा मुख्यमंत्री का देहरा दौरा

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के प्रवक्ता नितिन ठाकुर ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खु के देहरा दौरे को निराशाजनक जनता की आशाओं पर पानी फेरने वाला बताया। देहरा की जनता को बहुत उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री देहरा के दौरे पर आ रहे हैं, कुछ नई-नई सुगातें कुछ नई-नई घोषणा देहरा विधानसभा क्षेत्र में करके जाएंगे परंतु जो उन्होंने चिड़ियाघर का शिलान्यास किया, वह भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय का प्रपोजल है इसमें 90% का जो अनुदान केंद्र की सरकार देगी और 10% का जो अनुदान है वह प्रदेश की सरकार बहन करेगी।

इस चिड़िया घर को जमीन पर उतरने का कार्य 2017 से ही शुरू हो चुका था और जो सड़कों का शिलान्यास मुख्यमंत्री करके गए हैं वह सड़के भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के समय की ही हैं। पिछले 14 महीने में मुख्यमंत्री ने देहरा के लिए ₹1 का कार्य या कोई ऐसी घोषणा नहीं की जिससे देहरा की जनता को लाभ मिल सके।

सबसे बड़ी बात नितिन ठाकुर ने यह कहीं की चिड़ियाघर के शिलान्यास के समय जो पूजा स्थल पर जो उनके साथ लोग बैठे थे, उसमें कोई ज्वालामुखी का था, कोई कल्लू का था, कोई नूरपुर का था, कोई कांगड़ा का था, सबके सब बाहरी व्यक्ति थे क्या देहरा कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता उनके साथ कोई खड़ा नहीं था।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जी उड़ते उड़ते आए और उड़ने उड़ने ही चले गए। माता बगलामुखी में मंदिर में माथा टेकने का भी समय उनके पास नहीं था वहां भी भागम -भाग में ही यहां से निकल गए। जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय में जन मंच का कार्यक्रम हुआ करता था उसका नाम बदलकर मुख्यमंत्री ने सरकार आपके द्वारा किया है।

उसे कार्यक्रम का आयोजन भी वहां सभा स्थल पर रखा गया था परंतु मुख्यमंत्री जी ने सिर्फ़ मन की बात कही और ना किसी आम जनमन इसकी समस्याओं को सुना नाम की शिकायतों का निवारण किया। मंच पर पूरे के पूरे व्यक्ति बाहरी व्यक्ति बैठे हुए थे देहरार का एक भी कांग्रेस का लीडर स्थानीय व्यक्ति नही था।

नितिन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा देहरा के लिए कोई हितकारी ना रहा, निराशाजनक और यहां की आम जनमानस की इच्छाओं पर पानी फेरने वाला रहा। मुख्यमंत्री को पता है कि उनकी सरकार जाने वाली है इसलिए वह हर जगह सिर्फ अपने नाम की शिलान्यास पटिकाएं चिपकाने का काम कर रहे हैं । उनको भी मालूम है कि उनका भविष्य में कभी शिलान्यास पटीका लगाने का मौका नहीं मिलेगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...