जदरांगल और देहरा में एक साथ शुरू होगा सीयू भवन निर्माण: नैहरिया

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के जादरांगल में भवन निर्माण के लिए रास्ता प्रशस्त हो गया है. ज़ियोलोज़िकल सर्वे ऑफ़ इंडिया और जिला प्रशासन के बीच एमओयू साइन हो गया है. अब जीआईएस जादरांगल में भवन निर्माण के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा. इसके बाद धर्मशाला के जादरांगल में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का भवन निर्माण शुरू हो जायेगा.

विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि जदरांगल और देहरा में भवन निर्माण का कार्य एकसाथ शुरू करवाया जायेगा. विधायक श्री विशाल नैहरिया जी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जदरांगल में भवन निर्माण के लिए जीआईएस ने रिपोर्ट का रिव्यू किया है, जिसके अनुसार 75 में से 63 हेक्टेयर भूमि पर भवन निर्माण के लिए मंजूरी दी गई है.

वहीँ अब इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए जीआईएस और जिला प्रशासन में एमओयू हुआ है. इसके अनुसार जिला प्रशासन जीआईएस को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए चार लाख 50 हजार रूपये फीस जमा करवानी होगी. विधायक विशाल नैहरिया ने कहा की एमओयू के अनुसार फीस जमा करवाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारीयों को माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के माध्यम से निर्देश जारी कर दिए गये हैं.

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सहयोग से धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से शीघ्र ही धर्मशाला में केन्द्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...