जज्बा: बर्फबारी में तीन किमी पैदल चल महिला कर्मियों ने किशोरों को लगाई कोविड वैक्सीन

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

हिमाचल ऐसे ही कोरोना वैक्सीनेशन में नंबर वन नहीं बनता। नग्गर के दो स्वास्थ्य महिला कर्मी और एक आशा वर्कर ने बर्फबारी के बीच तीन किलोमीटर पैदल चलकर बच्चों को टीकाकरण लगवाने के लिए जाणा स्कूल पहुंचे। इसके बाद टीका लगाया। इससे पहले उन्होंने सात किलोमीटर तक वाहन में सफर किया है।

स्वास्थ्य कर्मी पूजा, मीना और आशा वर्कर यमुना ने बर्फबारी में भी अपना हौसला बनाए रखा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हिम्मत को सराहा।

केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार जहां लोगों की रक्षा कर रहा है तो वहीं, कोरोना से बचाव में भी अभियान को भी तेजी से पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि नदी, रेगिस्तान हो या बर्फ का तूफान हमारी हेल्थ आर्मी लक्ष्य साधन के लिए सदैव तत्पर है। बारिश और बर्फबारी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील चंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कर को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...