जंगल से लकड़ियां लाने गई महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

विकास खंड चम्बा की जडेरा पंचायत में जंगल से लकड़ियां लाने गई महिला को भालू ने हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घायल को मेडिकल काॅलेज चम्बा में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हिना पत्नी लतीफ निवासी गांव चमीनू डाकघर व पंचायत जडेरा शुक्रवार दोपहर को घर के पास जंगल में सूखी लकड़ियां लाने गई थी तो इस दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया। भालू के हमले में महिला की टांग और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भालू को पकड़कर दूसरे जंगल में छोड़ा जाए। भालू लोगों की फसलें भी बर्बाद कर रहे हैं।

उधर, डीएफओ चम्बा अमित शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर संबंधित विभाग के वन रक्षक राजीव को टीम के साथ भेजा गया था। मेडिकल रिपोर्ट के बाद घायल को राहत राशि जारी की जाएगी।

एमएस डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि भालू के हमले से घायल महिला मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल है। अब उसकी हालत में कुछ सुुधार है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...