जंगल में तरड़ी खोद रहा था युवक, शिकारी ने शिकार समझ कर दागी गोली

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

ग्राम पंचायत जाडला में अवैध रूप से शिकार खेल रहे शिकारियों की गोली से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी वीरवार को मिली और उसके तुरंत बाद घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर फिलहाल धारा 336 और आर्म्स एक्ट के तहत 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुबाथू के समीप ग्राम पंचायत जाडला के गाहर के जंगलों में बुधवार को बरड़ कालोनी निवासी राजू (35) शिकारियों की गोली लगने से घायल हो गया।

घटना के समय राजू जमीन के भीतर से सब्जी के काम आने वाली तरड़ी (कंदमूल) खोद रहा था। इसी दौरान शिकारियों ने उस पर शिकार समझ कर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में राजू ने बताया कि उसने 2 शिकारियों हंस राज और रवि को बंदूक के साथ घूमते हुए जंगल में देखा था।

गोली के छर्रे लगने के बाद जब उसे होश आया तो वह किसी तरह से नदी के किनारे क्यार में रहने वाले नेपाली परिवार तक पहुंचा और वहां उसने रात गुजारी। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...