जंगल में चली गोली, 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

जंगल में चली गोली, 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव निचली दख्यूत में वीरवार सुबह एक हादसे में 61 वर्षीय महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव दख्यूत निवासी अभिषेक उर्फ लक्की (40) पुत्र अजय कुमार अपने घर के पास जंगल से पैदल जा रहा था।

इस दौरान उसके पास एक भरी हुई दोनाली बंदूक थी। रास्ते में झाड़ियों और बेलों के कारण वह अचानक गिर पड़ा, जिससे बंदूक से फायर हो गया। इस हादसे में पास ही मौजूद 61 वर्षीय महिला को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के बोल

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...