
चम्बा – भूषण गुरुंग
देश दुनिया के सबसे शक्तिशाली खलनायकों में थानोस मार्वल का नाम आता है। थानोस मार्वल द एवेंजर्स, दा गार्जियंस, गैलेक्सी व एक्स मैन सहित कई महाशक्तिशाली नायकों से भीड़ गया था। इसी के आधार पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आठवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा दिव्य ज्योति द्वारा बनाया गया माडल भी भालुओं सहित अन्य जंगली जानवरों के हमले से सुरक्षा देगा।
इतना ही नहीं यह माडल किसानों व बागवानों के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगा। छात्रा के माडल बनाने के आइडिया को पूरा करने में स्कूल में सेवाएं दे रहे वाकेशनल शिक्षक (प्रशिक्षक) शिवम पुरी ने भी मदद की है। अब इस माडल को कांगड़ा के दाड़ी स्थित स्कूल में होने वाली जिला स्तरीय माडल प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा।
इससे पहले छात्रा ने अपने इस माडल को उपायुक्त चंबा डीसी राणा को दिखाने के साथ इसके काम करने के तौर तरीकों से भी अवगत करवाया। इससे पहले भी स्कूल के छात्राओं की ओर से बनाएं गए माडल राज्य नहीं ब्लकि राष्ट्रीय स्तर पहुंचे हैं।
ऐसे बनाया माडल
घरों में पड़े टूटे व बेकार सामान से ही छात्रा ने इस माडल को तैयार किया है। फर्श को साफ करने के लिए आने वाले बाइपर की स्टिक के साथ ब्लेड कटर व साथ में प्लास्टिक की उंगलियों को लगाया गया है। आगे की तरफ से नुकीले माडल में बनाए इस ग्रास कट्टर उसके ऊपरी भाग में एक खाली बोतल को भी लगाया गया है।
जहां से हार्न बजेगा जो जंगली भालुओं को भगाने के साथ अन्य जानवरों व फसल को खाने से बचाएगा।उसके अंदर स्टील की तार लगाई गई। जिससे आगे वाला हाथ काम करता। तार के साथ प्लास्टिक को जोड़ कर उंगलियां बनाई हैं। माडल में जो पीछे की तरफ तार लगाई है। उसका कनेक्शन दोनाें तरफ है। जिससे हाथ मूव करता है। इसके साथ लगने वाला ब्लेड गत्ते व स्टील दोनों का बना है।
यह है माडल की खासियत
यह माडल पूरी तरह से हाइड्रोलिक है। ऐसे में इसका इस्तेमाल, घास के अलावा गेंहू, मक्की सहित अन्य तरह की फसल को काटने के लिए भी किया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि घास काटते वक्त अन्य कट्टर की तरह यह घास को वहीं बिखेरने की बजाए हाथ के सहारे एक जगह इक्ठा कर देगा। जिससे स्नेक बाइट का खतरा भी नहीं बनेगा।
इतना ही नहीं बागवान सेब तोड़ने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। घास काटने के अलावा बगीचों में इसके माध्यम से कार्य कर रहे किसानों के पास अचानक कहीं से भालू यह फिर अन्य जंगली जानवर आ जाता है, तो उसमें लगे हार्न को बजा कर उसे भगाया जा सकेगा।
बावजूद इसके भी अगर भालू नहीं भागता है तो उसके आगे बने हाथा को खाेल कर भालुओं के मुंह पर मारा जा सकता है। अगर फिर भी नहीं माना तो ब्लेड़ कट्टर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
उपायुक्त चंबा ने कहा कि डीसी राणा छात्रा दिव्य की ओर से काफी बेहतरीन माडल बनाया है। जो न केवल भालुओं व जंगली जनवरों से सुरक्षा के काम आएगा, बल्कि किसानों व बागवानों को घास, मक्की, धान व गेहूं काटने सहित अन्य तरह के कार्यों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। इसके लिए छात्रा बधाई की पात्र है। व उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं।
