
नालागढ़ – सुभाष चंदेल
नालागढ़ के झिड़ीवाला गांव में छोटे साहिबजादे वेलफेयर सोसायटी झिड़ीवाला द्वारा एक मुफ्त विशाल हेल्थ चैकअप कैंप का एक माह पहले आयोजन किया गया था। जिसका बुधवार को समापन हुआ। जिसमे तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने शिरकत कि।
इस कैंप में एसजी हेल्थकेयर द्वारा ग्रामीणों का एक्यूप्रेशर थेरेपी से इलाज किया जा रहा था। वहीं अधिक जानकारी देते हुए फिजियो थेरेपिस्ट ने बताया की एक माह से वह इस गांव में लोगो का इलाज फिजियो थेरेपी के जरिए से कर रहे है।
उन्होंने बताया की एक दिन में 25 से 30 लोग कैंप में अपना चैकअप करवाने आते थे। ग्रामीणों में खास डिस्क प्रोब्लम, सर्वाइकल व घुटनों के दर्द की ज्यादा समस्या देखने को मिली। जिनका इलाज पूरे एक माह से फिजियो थेरेपी के जरिए किया जा रहा था।
वहीं तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने छोटे साहिबजादे वेलफेयर सोसायटी झिड़ीवाला को इस मुफ्त कैंप को करवाने के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने कहा की इस कैंप में लोगों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया। और अपनी समस्याओं का इलाज करवाया है। वह आशा करते है की इस प्रकार के कैंप दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगावाए जाएंगे।
