छोटे साहिबजादे ऑक्सीजन सेवा कांगड़ा के प्रमुख जसप्रीत सिंह सोनू ने बैसाखी के उपलक्ष में रखा पाठ

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आज छोटे साहिबजादे ऑक्सीजन सेवा कांगड़ा के प्रमुख जसप्रीत सिंह सोनू द्वारा उनकी दुकान पर बैसाखी के उपलक्ष में पाठ रखा गया जिसमे हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस उपलक्ष पर छोटे साहिबजादे संस्था के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सोनू द्वारा हलवे के प्रसाद का भोग लगाकर लोगो में वितरित किया जिसके बाद लोगो के लिए आइसक्रीम का लंगर का भी वितरण किया गया। जिसमे राहगीरों ने प्रसाद रूपी आइसक्रीम ग्रहण की।

जसप्रीत सिंह सोनू ने सभी प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया की उनकी संस्था को आज एक साल भी पूरा हो चुका है। डॉक्टर राजेश शर्मा ने उनकी संस्था को भरपूर सहयोग करोना काल में दिया है।

करोना काल में उनकी संस्था में आए सभी जरूरतमंद लोगों का उपचार डॉक्टर राजेश शर्मा ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बखूबी किया। उनकी संस्था में आज ऑक्सिजन कंसंट्रेटर की 7 मशीनें छोटी, 2 बड़ी मशीनें है।

इसी के साथ दिन रात ऑक्सीजन कंसरट्रेट मशीनों के जरूरतमंद लोगों के लिए भी उनकी संस्था की ओर से एक ऐसी मशीन की मांग की गई है। जो अपातकालीन स्थितियों में मरीजों के लिए सहायक हो।

करोना काल में कुछ बच्चो की भी उन्होंने उनकी भूमिका के बारे में बताया जिन्होंने उनकी संस्था में दिन रात उपस्थिति दर्ज करवाकर उनकी व जरूरतमंद लोगो की सहायता की।

डॉक्टर राजेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को बैसाखी के शुभ अवसर की शुभकामनाएं दी। आज के दिन भीमराव अंबेडकर को भी उन्होंने याद किया व उन्होंने कहा कि ऐसे महान हस्तियों के विचारो को लोगो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जिससे राष्ट्र उन्नति की ओर बढ़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...