छेश्चू मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्त और चरित्र निर्माण प्रदर्शनी का आयोजन

--Advertisement--

छेश्चू मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्त और चरित्र निर्माण प्रदर्शनी का आयोजन।

रिवालसर – अजय सूर्या 

हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय तीन दिवसीय छेश्चू मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रिवालसर द्वारा नशा मुक्त भारत और चरित्र निर्माण पर आधारित आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। उनके साथ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, एसडीएम श्रीमती स्मृतिका नेगी, खेल मंत्री यादविंदर गोमा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

बीके सुनीता दीदी ने अतिथियों का पारंपरिक तिलक और पुष्पगुच्छों से स्वागत किया। इसके बाद बीके सोमा बहन ने उपस्थित जनसमूह को प्रदर्शनी के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति और चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश श्री राजेश धर्माणी जी ने नशा मुक्त भारत और चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी की सराहना की और बताया कि मुझे भी प्रजापिताब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुख्यालय माउण्ट आबू राजस्थान में दो बार जाने का सौभाग्य मिला है।

प्रदर्शनी में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से जीवन को सकारात्मक दिशा देने के तरीकों पर विशेष जानकारी दी गई। काफी संख्या में लोगों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर लाभ उठाया और नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा ली।

यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...