छनुई छिंज मेले में प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत बगढ़ार के छनुई छिंज मेले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली के प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व विजेता पहलवानों को ईनाम दिए।

इससे पूर्व छींज मेले में पहुंचने पर मेला समिति अध्यक्ष देव राज और कमेटी के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। हार पहनाकर और शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया गया।

अपने भाषण में जहां मेला समिति का धन्यवाद किया वहीं कहा कि यह मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अटूट हिस्सा हैं और आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान व मेला समिति के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...