चड़ी-घेरा सड़क को बहाल न करने पर खड़ी बेही के बाशिंदों का फूटा गुस्सा, हफ्ते में अस्थायी सड़क न बनी तो होगा आमरण अनशन

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

करीब 24 दिन से बंद चड़ी-घेरा सड़क को बहाल न करने पर खड़ी बेही के बाशिंदों का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को भडि़याडा वार्ड के जिला परिषद सदस्य जोगिद्र सिंह के नेतृत्व में खड़ी बेही के बाशिदों ने बस स्टैंड धर्मशाला से डीसी आफिस तक रोष रैली निकाली।

इस दौरान जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मार्ग को हफ्ते में अस्थायी तौर पर बहाल करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर चड़ी-घेरा सड़क बहाल न हुई तो 11 अगस्त से डीसी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

खड़ी बेही पंचायत के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बताया कि चड़ी-घेरा सड़क पर करेरी, खड़ी बेही, कुठारना, भतला व फ्लोता पंचायत की करीब पांच हजार से ज्यादा आबादी निर्भर है। 12 जुलाई को मूसलधार बारिश के कारण कैंट नाला के पास 100 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि अन्य जगह भी नुकसान हुआ है।

आरोप लगाया कि 24 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है। लोगों को 10 से 12 किलोमीटर का सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में कोई व्यक्ति बीमार या गर्भवती महिला को समस्या हो तो पालकी का सहारा लेना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...