गगल/ काँगड़ा – राजीव जस्वाल
पुलिस थाना गगल के तहत चैतड़ू गांव से स्कूटी चोरी करने वाले एक आरोपी युवक को कुछ ही घंटों बाद चड़ी इलाके में पकड़ा लिया। आरोपी अपने गांव 45 हजार रुपये की स्कूटी को 3 गुणा कम रेट पर बेच रहे थे। इस दौरान खरीदार को शक हुआ तो एक आरोपी पकड़ा गया तो दूसरा फरार होने में कामयाब रहा।
ग्राम पंचायत कल्याड़ा के पूर्व प्रधान बलबीर चौधरी ने बताया कि गांव थरोट चड़ी के दो युवक स्कूटी चोरी करने के बाद मेरे भतीजे संजीव कुमार को बेच रहे थे। उसी दौरान मेरे भतीजे ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि दो युवक स्कूटी बेच रहे हैं और सस्ती मिल रही है।
उन्होंने कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो दो युवक स्कूटी के साथ खड़े थे और जब उन्होंने उनका नाम पूछा और स्कूटी के कागजात देखे तो उनको कुछ शक हुआ। उन्होंने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर वे युवक घबराए और एक युवक वहां से भाग गया।
पूर्व प्रधान ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना गगल पुलिस थाना में दी। थाना प्रभारी केसर सिंह और जांच अधिकारी एसआई प्यारे लाल ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची और थरोट चड़ी के रहने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर स्कूटी को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन चोरों ने स्कूटी ग्राम पंचायत के उपप्रधान चैतड़ू की चुराई थी। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत गगल थाना में दी। उधर, जांच अधिकारी ने बताया कि दूसरा चोर भी थरोट चड़ी का ही रहने वाला है।
जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

