चुवाड़ी में महिला स्वास्थ्य कर्मी ने डॉक्टर के खिलाफ ब्लैकमेल कर दुराचार का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी – अनिल संबियाल

चम्बा जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने एक डॉक्टर के खिलाफ ब्लैकमेल कर दुराचार का आरोप लगाया गया है जबकि डॉक्टर ने अपनी शिकायत में 3 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार सिहुंता क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थान में तैनात इस चिकित्सक ने सैन्य टेस्ट पास कर सेना ज्वाइन कर ली है। विगत रोज यह चिकित्सक सिहुंता क्षेत्र अपने घर पर आया था तथा क्रिकेट मैच खेलने नोटा गया था।

इसी दौरान हुई मारपीट के बाद डॉक्टर की अस्पताल में तैनाती के दौरान उसी अस्पताल में तैनात एक महिला कर्मी ने चिकित्सक पर ब्लैकमेल कर के दुराचार का आरोप जड़ा है।

विवाहित स्वास्थ्य कर्मी के अनुसार उक्त चिकित्सक इस दौरान उसे तंग करता था जिसको लेकर उसने विभागीय तौर पर शिकायत भी की तथा संबंधित अधिकारी ने उसे चेतावनी भी दी थी।

आरोपों के अनुसार शारीरिक संबंध बनाने के दबाव के बाद शिमला में चिकित्सक ने अप्रैल 2021 में उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए तथा आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए। इसके बाद चिकित्सक आवास में भी डॉक्टर ने उससे संबंध बनाए।

इसके कुछ दिनों बाद आरोपी चिकित्सक सेना में चला गया। मना करने पर चिकित्सक ने उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी तथा उसे धमका कर 1,20000 रुपए भी ले लिए थे। हालांकि बाद में उसने 80000 रुपए लौटा दिए।

शिकायतकर्ता महिला कर्मी के अनुसार गत रविवार को गरनोटा के ग्राउंड में उक्त चिकित्सक तथा उसके भाई ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के पति, जेठ तथा सास पर हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गए। इसके बाद महिला ने डॉक्टर के खिलाफ संगीन आरोप लगाए ।

दूसरी तरफ चिकित्सक ने आरोप लगाने वाले पक्ष के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मारपीट का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक रविवार को वो अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेलने गरनोटा गया था। इस दौरान 4 लोगों ने उस पर तथा उसके भाई पर डंडों तथा ग्रिप से हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथ में चोट आई है।

पुलिस थाना चुवाड़ी में महिला स्वास्थ्य कर्मी के आरोपों के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ आईपीसी 376(2), डी, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है जबकि डॉक्टर के आरोपों के आधार पर दो भाइयों तथा उनके माता पिता के खिलाफ आईपीसी 323,504,506,341, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की तरफ मामले दर्ज करवाए गए हैं तथा पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...