चुनौतियों के साथ उपलब्धियों भरा रहा हिमाचल पुलिस का वर्ष 2022, इन अपराधों में कमी

--Advertisement--

Image

शिमला, 02 जनवरी – नितिश पठानियां

साल 2022 पुलिस विभाग के लिए चुनौतियों व उपलब्धियों भरा रहा है। 2022 में कई बड़े आयाम भी हिमाचल पुलिस ने स्थापित किए है। यह बात शिमला में हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

संजय कुंडू ने कहा कि 2022 में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे, महिलाओं व बच्चों से अपराध व दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए काम किया। जिसमें पुलिस को कामयाबी भी मिली है।

संजय कुंडू ने कहा कि हिमाचल पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस ने आईटीएमएस तकनीक का इस्तेमाल किया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई। ब्लैक स्पॉट और क्रैश बेरियर पर काम किया गया।

वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव थे, जिसमें हिमाचल पुलिस ने बेहतरीन काम किया। बीते चुनावों के मुकाबले 6 गुणा ज्यादा सीजर किया।

पिछले दो वर्षों में सीमाओं में सुरक्षा पर ज्यादा सुदृढ़ किया गया है। चीन से लगने वाली प्रदेश की सीमाओं पर ज्यादा फोकस किया गया है। दलाईलामा की सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर किया गया है और जासूसी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कई अवार्ड भी हासिल किए हैं। खेल में भी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल किए है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ने देश भर में हिमाचल के नाम किया है। साल 2023 में भी नशे, महिलाओं और बच्चों से अपराध में कमी लाना प्रदेश पुलिस का लक्ष्य रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...