नगरोटा सूरियां – निशा ठाकुर
आज दिनांक 4 मार्च 2024 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में चुनाव आयोग द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशिष्ट कार्यशाला तथा व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मतदान के दौरान प्रयोग में ले जाने वाली ईवीएम से अवगत करवाया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों को बैलेट यूनिट, वीवीपीएटी तथा कंट्रोल यूनिट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इसकी संपूर्ण प्रक्रिया को सरल तरीके से बताया।
नितिन मेहरा कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग इस कार्यशाला में प्रमुख वक्ता तथा तकनीकी सहायक के रूप में विद्यमान रहे। उनके सहयोग के लिए अशोक तथा पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
व्याख्यान के पश्चात विद्यार्थियों ने ईवीएम संबंधी अपनी समस्याओं का समाधान भी विशिष्ट वक्ता से पाया। इसमें 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में विद्यार्थियों ने मॉक पोल के द्वारा इसकी पूर्ण प्रक्रिया को समझा। अंत में वोटों की गिनती इत्यादि को स्पष्ट किया गया।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा, प्रो अजय कुमार, प्रो प्रवीर धीमान, प्रो काकू राम, प्रो नेहा चौधरी, डॉ राजेश, प्रो आशीष, प्रो प्रिया, प्रो युवराज, प्रो रंजीत, प्रो अभिषेक, प्रो प्रिया, प्रो ज्योति तथा पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीश चंद मौजूद रहे।

