चुनावों से पहले कांग्रेस ने लिया सख्त फैसला, इस नेता को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

--Advertisement--

Image

पंजाब- भुपिंद्र सिंह राजू

राज्य में चुनावों से पहले काफी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। चुनावों से कुछ समय पहले ही कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी से निकाल दिया है। केवल सिंह ढिल्लों पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाईस प्रैजीडैंट थे, जिन्हें अब कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हाईकमान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी से बाहर निकाला है।

जिक्रयोग्य है कि विधानसभा हलका बरनाला से दो बार विधायक रहे व कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय सीनियर उप प्रधान केवल सिंह ढिल्लों टिकट कटने से हाईकमान से काफी नाराज थे। केवल सिंह ढिल्लों ने चुनाव लड़ने के लिए पार्टी हाईकमान से संगरूर से टिकट मांगी थी। टिकट न मिलने के कारण वह पार्टी हाईकमान से खासे नाराज चल रहे थे। इसके बाद आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला भी ले लिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...