चिकित्सा जगत में इतिहास: अमरीकी डाक्टरों ने इनसान में कर दिया सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

अमरीका में चिकित्सकों के एक समूह ने विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर के दिल को प्रत्यारोपित किया है। यह पहली बार है, जब ऐसे किसी कारनामे को अंजाम दिया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इनके द्वारा आनुवंशिक रूप से संशोधित सूअर के दिल का सफल प्रत्यारोपण इंसान के शरीर में किया गया है।

दि गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इन चिकित्सकों ने सोमवार को दिए अपने बयान में बताया कि सर्जरी को हुए तीन दिन हो चुके हैं और अब मरीज की हालत ठीक है। यह एक बहुत बड़ा एक्सपेरिमेंट था, हालांकि ऑपरेशन सफल हुआ है, यह अभी बता देना काफी जल्दबाजी होगी।

गौरतलब है कि कई दशकों से यह सवाल वैज्ञानिकों के मन में था कि क्या जरूरत पडऩे पर इनसान की जान बचाने के लिए जानवरों के अंगों को इस्तेमाल में लाया जा सकता है और अब सफल प्रत्यारोपण इसी का एक जवाब है। चिकित्सकों के मुताबिक इस प्रत्यारोपण ने साबित कर दिया है कि आनुवंशिक रूप से संशोधित जानवर का दिल मानव शरीर में काम कर सकता है। दि गार्डियन अखबार ने अपनी रिपोर्ट में 57 वर्षीय मरीज डेविड बेनेट के हवाले से बताया कि मेरे मन में बस एक ही विचार था कि या मैं मर जाऊं या ट्रांसप्लांट करवा लूं।

मैं जीना चाहता हूं। मुझे पता था कि यह अंधेरे में निशाना लगाने जैसा है, लेकिन इसके अलावा मेरे पास और कोई चारा नहीं था। डेविड के नए प्रत्यारोपित दिल को एक हार्ट-लंग मशीन के साथ कनेक्ट किया गया है, जिसकी मदद से उसने सोमवार को खुद से सांसे लीं। यूनिवर्सिटी के कार्डियक जेनोट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम की सह-संस्थापक डा. मोहम्मद मोहिउद्दीन ने कहा कि अगर यह काम कर जाता है, तो आने वाले दिनों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीजों के लिए ऐसे अंगों की आपूर्ति में कमी नहीं होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...