चिंतपूर्णी में गोलीकांड मामले का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

चिंतपूर्णी में हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी हरजीत को पुलिस ने पंजाब से हिरासत में ले लिया है। हरजीत ने तुषार पर गोली चलाई थी। यह जानकारी एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा की 2 पुलिस टीमें एएसपी मयंक तथा डीएसपी विशाल वर्मा के नेतृत्व में लगातार छापेमारी कर रही हैं। गोलीकांड के आरोपी से 2 पिस्टल बरामद कर ली गई हैं। तीन आरोपियों को तो स्थानीय व्यक्ति के सहयोग से गोलीकांड के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था जो 27 तारीख तक रिमांड पर हैं।

एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हरजीत के अलावा एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनको अभी तक पंजाब में ही रखा गया है ताकि बाकी अपराधियों तक पुलिस पहुंच सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...