चिंतपूर्णी में आर्मी के ट्रक व निजी बस में टक्कर, ओवरटेक कर रहा था बस चालक

--Advertisement--

Image

ऊना, 16 दिसंबर – अमित शर्मा

चिंतपूर्णी में प्राइवेट बस और आर्मी के ट्रक में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में आर्मी ट्रक के ड्राइवर समेत बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस (पंजाब करतार बस सर्विस) जालंधर से चिंतपूर्णी आ रही थी। वहीं आर्मी का ट्रक धर्मशाला की ओर से चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय मार्ग मुबारकपुर व मुंबई के बीच दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे है।

आर्मी वालों का कहना है कि बस चालक ओवरटेक कर रहा था। जिसे बचाने के चलते आर्मी का ट्रक बिजली के पोल से जा टकराया। बिजली का पोल टूटकर नीचे गिर गया। वहीं हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को चिंतपूर्णी सिविल हॉस्पिटल में फर्स्ट एड के लिए ले जाया गया है। वहीं पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...