चिंटू कहां से आ रहे हो, भैया आपकी तेरहवीं से लौट रहा हूं आप शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चिंटू तुम कहां से आ रहे हो… भैया आपकी तेरहवीं से ही तो लौट रहा हूं… ये एक शॉर्ट वीडियो का डायलॉग है। साथ ही एक सन्देश भी छिपा है, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो खुद यमराज ही गाड़ी सहित डिलीवरी लेने आएंगे। कौन बनेगा करोड़पति से सुर्खियों में आया नन्हा बालक अरुणोदय शर्मा के चंचल व नटखट स्वभाव से तो आप बखूबी परिचित होंगे।

हमेशा अरुणोदय को शब्दों के जाल बुनते देखा होगा, लेकिन इस बार केबीसी फेम अरुणोदय शर्मा शब्दों के जाल में आपको ठहाके लगाने पर विवश नहीं करेगा, बल्कि गंभीर मुद्रा में अनमोल जीवन की कीमत बता रहा है। साथ ही ये सन्देश देने में बखूबी सफल हुआ है कि शराब पीकर गाड़ी को चलाना अनमोल जीवन के लिए रिस्की है।

हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने पब्लिक को ड्रंकन ड्राइविंग को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से एक शॉर्ट वीडियो जारी किया है। इसमें केबीसी फेम अरुणोदय शर्मा बखूबी अपना किरदार निभाते नजर आ रहा है। अरुणोदय की मौजूदगी व परिवहन निगम के शानदार थीम की वजह से वीडियो को सोशल मीडिया के मंच पर खासी वाह वाही मिल रही है।

शॉर्ट वीडियो में अरुणोदय इस बात का खुलासा कर रहा है कि कैसे शराब का सेवन करने के बाद ड्राइविंग जीवन पर भारी पड़ सकती है। करीब 2 मिनट 45 सेकंड के वीडियो में अरुणोदय शर्मा समाज को एक संदेश देने में सफल हुआ है।

उल्लेखनीय है कि समाज के उत्थान में नटखट बालक की सोच बेहद ही अलग है। अक्सर ही बच्चे की सोच से हर कोई अचंभित होता नजर आता है।

उधर, अरुणोदय शर्मा के पिता ने कहा कि जब अरुणोदय को सामाजिक संदेश से प्रेरित वीडियो में अभिनय का ऑफर मिला तो तत्काल ही स्वीकार कर लिया, ड्रंकन ड्राइविंग की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ड्रंकन ड्राइविंग की घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने यह वीडियो अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...