चार शादियां || प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर बिकवाई जमीन, पैसे अपने खाते में डलवाकर भाग गई दुल्हन

--Advertisement--

चार शादियां || प्रेमजाल में फंसाकर ठगा बंजार का युवक, पति के गहने-नकदी लेकर दुल्हन फरार 

हिमखबर डेस्क

अगर युवा शादी के लिए लड़कियां ढूंढ रहे हैं तो सावधान रहने की भी जरूरत है। दुल्हन के वेश में लड़कियां ठगी कर रही हैं। कुल्लू जिले के बंजार का रहने वाला युवा भी ठगी का शिकार हुआ है। दुल्हन बनी युवती ने पति से पहले उसकी 18 विस्बा जमीन बिकवाई। उसके पैसे करीब 2.50 लाख रुपये अपने खाते में डलवाए। साथ ही 20 हजार की नकदी और आभूषण लेकर दुल्हन गायब हो गई।

युवा ने इस संबंध में पतलीकूहल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। शुक्रवार को मंडी पहुंचे बंजार के गांव बलौन निवासी ज्ञान चंद ने कहा कि शादी की उम्र बीत रही थी। इस पर उसने बालीचौकी क्षेत्र की लड़की से 2024 में शादी कर ली। शादी लड़की के भाई ने करवाई थी। इसके बाद उसने 18 बिस्वा जमीन बिकवाई। इसके पैसे 2.50 लाख रुपये अपने खाते में डलवाए। पंचायत में नाम दर्ज करवाने के लिए कहते तो वह इन्कार करती।

अप्रैल 2025 में पत्नी 20 हजार नकद और आभूषण लेकर भाग गई। ज्ञानचंद ने आरोप लगाया कि उसकी शादी से पूर्व उसने दो शादियां की थीं, अब पता चला है कि उसने अब चौथी शादी कर ली है। उसे भगाने में उसके भाई, माता और पिता का हाथ है।

ज्ञानचंद ने कहा कि पतलीकूहल थाना में शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है। उसने मंडी और कुल्लू पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी दुल्हन से जमीन के रुपये, गहने और नकदी वापस दिलवाई जाए।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा के बोल 

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे पास शिकायतकर्ता ने शिकायत दी है। युवती को ट्रेस कर लिया है। दोनों पक्षों को पुलिस थाने में एक साथ बिठाकर उसके बयान लिए जाएंगे। मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।

कांगड़ा में भी आया था दो माह पहले मामला

जिला कांगड़ा की पुलिस चौकी धीरा की पंचायत चंबी-चीड़न में भी दो माह पहले ऐसा मामला आया था। यहां युवक की शातिरों ने पंजाब के जालंधर की युवती से शादी करवा दी। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन भाग गई। उसके पास कुछ नशे का सामान भी मिला था। इस शादी के लिए पीड़ित ने करीब तीन से चार लाख रुपये शातिरों को दिए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...