चार दिनों में 6 फुट बढ़ गया पौंग झील का जलस्तर, खतरे के निशान से इतना दूर

--Advertisement--

नगरोटा सुरियां – निशा ठाकुर 

पौंग बांध के साथ मिलने वाली खड्डों-नालों व दरिया में पानी काफी ज्यादा आ रहा है, जिस कारण पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

रविवार को पौंग बांध का जलस्तर 1298.01 फीट रिकॉर्ड किया गया। पौंग झील में 26064 क्यूसिक पानी की आमद रिकॉर्ड हुई है, जबकि 8507 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है।

पिछले चार दिनों में पौंग झील में 6फीट जलस्तर बढ़ा है। 26 जून को पौंग झील का जलडर 1292.95 फीट रिकॉर्ड किया गया था। बिना बारिश ही खड्डों-नालों व दरिया में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो जा रही है।

बता दें कि पौंग बांध का निर्माण 1971 में हुआ था तथा इसको पत्थर मिट्टी से बनाया गया है। अभी भी जलस्तर खतरे के निशान से 98 फीट दूर है।

पौंग बांध में 1410 फीट तक पानी स्टोर करने की क्षमता है, लेकिन 1390 फीट पहुंचने पर पानी को छोड़ना शुरू कर दिया जाता है। पौंग बांध में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

एसडीएम विश्रुत भारती के बोल 

एसडीएम विश्रुत भारती ने कहा कि पौंग झील का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण खड्डों-नालों में भी काफी तेज बहाव से पानी आ रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि खड्डों-नालों के पास न खुद जाएं और न ही मवेशियों को जाने दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...