चारा काटते पेड़ से गिरी महिला, चारपाई बनी एम्बुलेंस

--Advertisement--

सड़क न होने की वजह से घायल महिला को सड़क पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

जनपद की ग्राम पंचायत बकरोआ की निवासी मनोरमा देवी जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान महिला पेड़ से चारा काट रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया। नीचे गिरने से गंभीर चोटें आई।

हादसे के समय महिला अकेली थी। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे तो पाया कि वो खून से लथपथ थी।

घटना की सूचना औहर पंचायत के उप प्रधान रणजीत वर्धन को दी गई। वो युवाओं को लेकर जंगल में पहुंचे। वहां देखा तो महिला अचेत अवस्था में थी।

लोगों की सहायता से चारपाई पर लिटाकर घायल महिला को मुख्य सड़क पर पहुंचाया गया। एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया।

उप प्रधान रणजीत वर्धन ने कहा कि सड़क न होने की वजह से घायल महिला को सड़क पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

ग्राम पंचायत बकरोआ की प्रधान कमलेश कुमारी, औहर पंचायत के उप प्रधान रणजीत वर्धन, उप प्रधान संजय कुमार, बीडीसी सदस्य सुधा देवी के अलावा स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार अति गरीब है। तुरंत आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...