
चम्बा- भूषण गुरुंग
शनिवार को नव वर्ष के उपलक्ष में चम्बा जिला बार एसोसिएशन की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता अंकुश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें चाय पान के साथ-साथ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और इस वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई । विशेष है कि 31 दिसंबर को हुए चुनाव में अधिवक्ता अंकुश गुप्ता अध्यक्ष, अधिवक्ता उज्जवल महाजन उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता अभिषेक कटोच महासचिव चुने गए हैं।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए प्रेस सचिव अधिवक्ता सुभाष शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों का ब्यौरा दिया जिसके अनुसार अधिवक्ता हिमांशी गौतम को संयुक्त सचिव ,अधिवक्ता सुभाष शर्मा को प्रेस सचिव ,अधिवक्ता सूर्य भानु प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता संतोषी ठाकुर को लाइब्रेरियन नियुक्त किया गया। जारीकर्ता : अधिवक्ता सुभाष शर्मा प्रेस सचिव
