चरस की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के बग यादा में एक युवक काे 1 किलो 384 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक विशेष अन्वेषण शाखा की टीम रात को मणिकर्ण घाटी में गश्त कर रही थी। उसी दौरान बग यादा के पास एक युवक बलादी गांव से पैदल आया। उसने अपने हाथ में एक कैरी बैग पकड़ा हुआ था।

जब युवक ने पुलिस को सामने देखा तो भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब टीम ने कैरी बैग की तलाशी ली तो उसमें उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी युवक की पहचान राकेश कुमार (21) पुत्र चमन लाल निवासी गांव बलादी डाकघर जरी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

एसपी ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि अगर कोई व्यक्ति उनके आसपास इस तरह के अवैध कारोबार से जुड़ा हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी ताकि जिले सहित प्रदेश को नशामुक्त किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...