
मंडी- नरेश कुमार
मंडी सदर थाना पुलिस ने सवा दो किलो चरस और पौने तीन ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुरुषोतम धीमान के निर्देशों पर थाने की एक टीम ने भ्यूली पुल के पास नाका लगाया हुआ था। कुल्लू की तरफ से आई एक टैक्सी को जब जांच के लिए रोका गया, तो उसमें सवार दो युवकों से 2 किलो 254 ग्राम चरस की खेप बरामद की गई।
ये दोनों चरस की इस खेप को कसोल से चंडीगढ़ ले जा रहे थे। युवकों की पहचान 36 वर्षीय देवारूप बेनर्जी निवासी कोलकाता और 26 वर्षीय देव माल्या भट्टाचार्य निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
एक अन्य मामले में पुलिस ने मंगलवार रात को मंडी बस स्टैंड पर गश्त के दौरान एक युवक को 2.49 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान 23 वर्षीय हेमचंद्र पाठक निवासी हल्द्वानी उत्तराखंड के रूप में हुई है।
