चयन परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्रधानाचार्य एस.डी. शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से कक्षा छठी की चयन परीक्षा सत्र 2025-26 की ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि जिनके बच्चे सत्र 2024-25 में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं, वे जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, मंडी  में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए उनके आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन करने की तिथि को 16 सितम्बर से बढ़ाकर 23 सितम्बर किया गया था।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट www.navodaya.gov.in एवं https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/MANDI/en/home पर अब 23 सितम्बर  तक किया जा सकता है। परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म 01.05.2013 से पहले तथा 31.07.2015 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बाद का नहीं होना चाहिए।

अभ्यर्थी सत्र 2024-25 में किसी भी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा पांचवीं में मंडी जिले में पढ़ रहा हो तथा मंडी जिले का स्थाई निवासी हो। उसने तीसरी व चौथी कक्षा सत्र 2022-23 और 2023-24 में उत्तीर्ण की हो।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आधार/आवासीय प्रमाण पत्र एवं मुख्याध्यापक द्वारा जारी विवरण (निर्धारित परिपत्र) को सॉफ्ट कॉपी में (जेपीजी फारमेट) 10 से 100 केबी के बीच का हो, पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।

अगर किसी को फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है तो वह जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह के कार्यालय दूरभाष संख्या 01905-282046, 9805319303, 9816999573 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। चयन परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को 11ः30 बजे को होनी निर्धारित की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...