चम्बा मे जिस सांप ने डसा, उसे लिफाफे में डालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया व्यक्ति, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

चम्बा मे जिस सांप ने डसा, उसे लिफाफे में डालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया व्यक्ति, जानें पूरा मामला

चम्बा – भूषण गुरूंग 

आपातकालीन कक्ष में उसके सांप के साथ पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। उसने वहां तैनात डॉक्टर को कहा कि उसे सांप ने डसा है।

जिस सांप ने व्यक्ति को डसा, उसे ही पकड़कर वह अपने साथ लेकर मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने के लिए पहुंच गया। मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा का है।

आपातकालीन कक्ष में उसके सांप के साथ पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। उसने वहां तैनात डॉक्टर को कहा कि उसे सांप ने डसा है। डॉक्टर ने पूछा, आपको कैसे पता कि सांप ने ही डसा है। क्या सांप को डसते हुए देखा था।

इतने में व्यक्ति ने अपने साथ लाए सांप को ही डॉक्टरों के सामने रख दिया। इसको देखकर डॉक्टर और अन्य स्टाफ डर गया। हालांकि, सांप लिफाफे में बंद था।

इसके बाद व्यक्ति को जहर उतारने के लिए एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया गया और अस्पताल में भर्ती कर लिया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

पीड़ित रमेश कुमार निवासी मैहला ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि वह अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के कई सांपों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ चुके हैं। दो दिन पहले उन्हें एक सांप ने रेस्क्यू के दौरान डस लिया।

इसकी वजह से उन्हें अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल जाना पड़ा। डॉक्टर को सांप की प्रजाति के बारे में ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए वह अपने साथ उस सांप को भी पकड़कर ले गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि सर्प दंश से मूर्छित व्यक्ति अब बिलकुल स्वस्थ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...