चम्बा मेडिकल कालेज में पहली बार दूरबीन तकनीक से टीईपी विधि के जरिए हर्निया का सफल आपरेशन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज चंबा में पहली बार लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन) तकनीक से टीईपी (टोटल एक्स्ट्रापेरिटोनियल) विधि के जरिए महिला का हर्निया का सफल आपरेशन किया गया है। विशेष बात यह रही कि यह आपरेशन मेडिकल कालेज में पूरी तरह नि:शुल्क किया गया।

जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले भरमौर की सरोज (29 वर्ष) लगातार पेट दर्द की शिकायत लेकर मेडिकल कालेज चंबा पहुंचीं। उन्होंने सर्जन डा. रोहित ठाकुर की ओपीडी में जांच करवाई। इसमें स्पष्ट हुआ कि सरोज को हर्निया है।

गहन जांच के बाद चिकित्सकों ने उनका लैप्रोस्कोपिक टीईपी विधि से आप्रेेशन करने का फैसला लिया। इस सफलता के पीछे सर्जन डा. रोहित ठाकुर और डा. अरविंद भाटिया के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डा. सलोनी सूद, डा. मनुज, डा. नंदिनी, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट ओम और स्टाफ नर्स पूनम की अहम भूमिका रही।

चंबा में पहली बार इस अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल ने साबित कर दिया कि अब जिला स्तर पर भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। यह उपलब्धि न केवल मेडिकल कालेज के लिए गौरव की बात है, बल्कि दूरदराज के मरीजों के लिए एक नई उम्मीद भी है।

प्रवक्ता डा. माणिक सहगल के बोल

मेडिकल कालेज चंबा के प्रवक्ता डा. माणिक सहगल ने बताया कि चंबा में पहली बार लैप्रोस्कोपिक टीईपी विधि से महिला का हर्निया का सफल आप्रेशन एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से अब जिले के मरीजों को टांडा या शिमला जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

हमारा उददेश्य है कि चंबा में ही मरीजों को उच्चस्तरीय और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएं। यह सफलता हमारी सर्जिकल टीम की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...