चम्बा तेलका झौड़ा-सलूणी रूट पर तीन दिन से नहीं दौड़ रही बस

--Advertisement--

H.R.T.C की बड़ी लापरवाही चंबा के तेलका के पास खराब खड़ी झौडा-सलूणी रूट की परिवहन निगम की बस

तेलका/चंबा – भूषण गुरुंग

झौड़ा-सलूणी रूट पर तीन दिन से बस नहीं दौड़ रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम खराब बस की मरम्मत तक नहीं करवा पाया है। बस तेलका के पास खराब खड़ी है। इसकी मरम्मत करना तो दूर, प्रबंधन ने दूसरी बस भी रूट पर नहीं भेजी। इस कारण सरकारी बस में शिक्षण संस्थानों, कार्यालय और दिहाड़ी लगाने के लिए जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि रूट पर बस सेवा जल्द शुरू न की गई तो वे निगम कार्यालय का घेराव करेंगे। ग्राम पंचायत मौड़ा, सालवां, दरेकड़ी, भजौत्रा, बाड़का, सेरी, गुवालू और करवाल के तहत तीन हजार की आबादी सरकारी बस सेवा पर ही निर्भर है।

बीते मंगलवार सुबह 8:30 बजे झौड़ा-सलूणी रूट की बस तेलका के पास पहुंचने पर तकनीकी खराबी आने से बंद पड़ गई थी। बस में करीब 42 सवारियां थीं। बस स्टार्ट न होने पर सवारियां किसी तरह अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। अभी तक बस की मरम्मत नहीं करवाई गई है।

मनोज शर्मा, अब्दुल फारुख, सुरेंद्र ठाकुर, देसराज बसंत, अच्छरेश कुमार, संदीप कुमार, राकेश कुमार और दर्शन ने बताया कि खराब बस तेलका में खड़ी है। स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा और राजस्व संबंधी कार्य के लिए लोग इसी बस से सलूणी जाते हैं। बस सेवा न होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के बड़े भाई का निधन, नेताओं और सामाजिक संस्थाओं ने जताया शोक

हिमखबर डेस्क  मनाली विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक भुवनेश्वर गौड...

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के पिता का निधन

हिमखबर डेस्क  कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं वरिष्ठ नेता...

हिमाचल में रिश्तों का खून! शराब के नशे में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, पुरानी रंजिश बनी वजह

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के झाकड़ी थाना के अंतर्गत सराहन...

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के लंबागांव क्षेत्र के कुटाहण गांव...