चम्बा: जून व जुलाई में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट व पासिंग के लिए शेड्यूल जारी

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गूरुंग

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा ने जून व जुलाई में होने वाले ड्राइविग टेस्ट और वाहनों की पासिग का शेड्यूल जारी कर दिया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा (कार्यवाहक) डा. संजय धीमान ने बताया कि एक दिन में अधिकतम 60 चालकों के ड्राइविग टेस्ट लिए जाएंगे अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण संबंधित आरएलए प्रबंधन करेगा।

 

25 जून, 13 जुलाई और 22 जुलाई को आरटीओ चंबा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविग टेस्ट लिए जाएंगे। पहली, दो व 19 जुलाई को आरएलए चंबा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

 

इसके अतिरिक्त 29 जून, 12 जुलाई व 30 जुलाई को आरएलए चुवाड़ी, पांच जुलाई, छह जुलाई व 26 जुलाई को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 14 जुलाई, 15 जुलाई व 28 जुलाई को आरएलए तीसा, सात जुलाई, आठ जुलाई व 27 जुलाई को सलूणी तथा 20 जुलाई को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविग टेस्ट लिए जाएंगे।

 

वाहनों की पासिग 22 जून, 23 जून, 30 जून, नौ जुलाई, 16 जुलाई, 23 जुलाई व 29 जुलाई को चंबा, 29 जून, 12 जुलाई व 30 जुलाई को चुवाड़ी और पांच जुलाई, छह जुलाई व 26 जुलाई को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी।

 

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाएगी। बिना मास्क व सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। उक्त शेड्यूल में बदलवा संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...