चम्बा खड़ामुख-होली मार्ग पर भयंकर लैंडस्लाइड, PWD की मशीनरी मलबा हटाने में जुटी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिले के खड़ामुख-होली मार्ग पर सुहागा गांव के पास हुए भारी भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। इस अप्रत्याशित घटना से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। विभाग ने सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने के लिए मशीनें लगा दी गई हैं और काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार अगर मौसम अनुकूल रहा और बारिश नहीं हुई तो जल्द ही मार्ग को खोल दिया जाएगा।

हालांकि, भूस्खलन की वजह से सड़क को काफी नुक्सान पहुंचा है, जिसे ठीक करने में समय लग सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे मार्ग खुलने तक धैर्य रखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें। बता दें कि इस स्थान पर पिछले वर्ष भी भारी भूस्खलन हुआ था, उस दाैरान 2 महीन तक ये मार्ग यातायात के लिए बंद रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...