चम्बा की लड़की नकली पुलिस वाली बनकर लोगों को करती थी गुमराह, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बद्दी- सुभाष चंदेल

पुलिस की सतर्कता व निगरानी टीम ने एक लडकी आंचल कुमारी पुत्री दलीप कुमार निवासी गांव ब्रगंल, डाकघर भलई, तहसील सलूनी, जिला चम्बा हि0 प्र0 व उम्र 21 वर्ष, को पकड़ा है जो की बद्दी के किशनपुरा में किराए के कमरे में रह रही थी व पुलिस की वर्दी पहन कर कमरे से बाजार की तरफ जाती थी तथा स्थानीय लोगों को अपनी पहचान हि.प्र.पुलिस विभाग में महिला आरक्षी के पद पर कार्यरत होना बतलाती थी।

एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि आंचल कुमारी उपरोक्त पुलिस विभाग में कार्यरत नहीं है जो नकली पुलिस वाली बनकर लोगों को गुमराह करती है। आंचल कुमारी ने विशिष्ट पद को लोकसेवक के नाते धारण करके अपदेश किया है जिसके खिलाफ मुकदमा जेर धारा 170 भा.द.स. पुलिस थाना बद्दी में पंजीकृत किया गया। मुकदमा की तफ्तीश अन्वेषणाधिकारी थाना बद्दी द्वारा अमल में लाई जा रही है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...