चन्द्र प्रभा नेगी अध्यक्ष तथा सुरेन्द्र रेटका को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर 11 फरवरी

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव बचत भवन में आयोजित किए गए।

मतदान की प्रक्रिया के उपरांत रामपुर उपमण्डल की त्याबल (ज्यूरी) वार्ड की जिला परिषद सदस्य चन्द्र प्रभा नेगी को अध्यक्ष तथा रोहडू उपमण्डल के अढाल वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र रेटका को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया।

उपायुक्त आदित्य नेगी द्वारा आज अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शपथ भी दिलाई गई एवं उन्होंने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा सभी जिला परिषद सदस्यों से अनुरोध किया कि वे सकारात्मक सोच से कार्य करें और बेहतर समन्वय स्थापित कर समावेशी विकास को संबल प्रदान करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अपूर्व देवगन तथा जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...