
शाहपुर – नितिश पठानियां
मुख्य योग शिक्षक एवं आजीवन सदस्य,पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार रजनेश शर्मा लोगों को योग से स्वस्थ रहने के लिए गुर सिखा रहे हैं।
चड़ी गांव के रजनेश कुमार शर्मा 37 वर्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम में अपनी सेवाएं देने के बाद उन्होंने अपने अपनी बाकी जिंदगी समाज सेवा के काम में लगा दी है। योग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
रजनेश शर्मा ने अपने आप को व्यस्त रखने के लिए हर दिन प्रातः समाज में रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए निशुल्क योग प्राणायाम द्वारा उन्हें स्वस्थ रहने के गुर सिखाने का बीड़ा उठाया है।
वहीं पर अपनी दिनचर्या में दिन को धर्मशाला के निकट हाइलैंड पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों को योग द्वारा संस्कारबान बनाने का कार्य शुरू किया है, इतना ही नहीं समाज के हर वर्ग के लिए अपनी जिंदगी का एक नियम बना लिया है कि हर इंसान की सेवा की जाए।
इन सेवा कार्यों से खुश हो कर इनके गुरु योग ऋषि स्वामी रामदेव ने इन्हें योग का और प्रशिक्षण देने के लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में बुलाया है। अपने आप को योग के प्रति पूरी निष्ठा से सेवा कार्य में लगाने वाले रजनेश कुमार शर्मा का कहना है की समाज सेवा से बढ़कर कोई दूसरा कार्य नहीं है, उन्होंने बताया कि कि बचपन में ही माता पिता से ऐसे संस्कार मिले कि इन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा के कार्य में लगा दिया।
चाहे रक्तदान का विषय हो , चाहे जमीन को हरा-भरा करने के लिए पौधारोपण का विषय हो, या फिर आज के समाज में बढ़ रहे रोगों से निजात दिलाने के लिए योग का विषय हो, रजनेश कुमार शर्मा हर समय हर स्थान पर उपलब्ध रहते हैं।
वर्ष 2004 के बाद अब तक समाज में 537 के करीब नि:शुल्क योग -प्राणायाम शिविर लगा चुके हैं। इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाने का संकल्प लिया है।
