चंबा से किरण वशिष्ठ व युद्धवीर टंडन ने राज्यस्तरीय काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत की अपनी कविताएं

--Advertisement--

चंबा से किरण वशिष्ठ व युद्धवीर टंडन ने राज्यस्तरीय काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत की अपनी कविताएं।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

जिला मंडी के सुंदरनगर में आयोजित अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल इकाई के प्रांतीय सम्मेलन में आयोजित काव्य गोष्ठी में जिला चंबा से दो युवा कवियों ने प्रतिभाग किया व अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी।

कवि गोष्ठी में प्रदेश के लगभग आठ जिलों से साहित्यकारों ने शिरकत की और अलग-अलग विधाओं में अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियां दी।

इस दौरान जिला चंबा से युद्धवीर टंडन द्वारा पर्यावरण पर लिखी कविता यह अंधा विकास हमें किस मोड़ पर ले आया प्रस्तुत की गई जिसकी उपस्थित सभी जनों ने खूब प्रशंसा की।

वहीं जिला चंबा से प्रतिभाग कर रहे दूसरे प्रतिभागी किरण कुमार वशिष्ठ द्वारा ‘जड़ता का दंश’ नामक कविता सुनाई गई जिसमें मानव उत्थान का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रतिभागी कवियों द्वारा भी समाज के विभिन्न आयामों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी।

काव्य गोष्ठी के अतिरिक्त कार्यक्रम में नदी संस्कृति, साहित्य एवं प्रकृति व तुलसीकृत रामचरितमानस आदि विषयों पर आलेख भी पढ़े गए।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद हिमाचल इकाई की अध्यक्षा डॉ. रीता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं साथ ही इस दौरान सुंदर नगर के उप-मंडल अधिकारी गिरीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के साथ-साथ प्रकृति और साहित्य के आपसी संबंध और नदियों की देश की संस्कृति में योगदान पर गहन चर्चा हुई वह नदियों को पूजने के साथ-साथ उनकी स्वच्छता पर ध्यान देने का संदेश दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...