चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से अभद्र व्यवहार, स्टाफ ने गेट के बाहर किया चक्का जाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आउटसोर्स कर्मचारियों ने चंबा में मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। सुरक्षा के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के मुताबिक बीती रात एक मरीज के रिश्तेदारों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ मारपीट कर दी। इतने पर भी उनका मन न भरने पर आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया।

चिकित्सक के साथ हुए अभद्र व्यवहार और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करने के विरोध स्वरूप उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम किया। मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर सड़क पर आउटसोर्स कर्मियों की ओर से किए गए चक्का जाम से वाहनों के पहिए थम गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सुरक्षा कर्मियों की ओर से किए गए चक्का जाम का समर्थन करते हुए मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी उनके साथ चक्का जाम में शामिल हो गया। चक्का जाम होने से बालू से होकर मेडिकल कॉलेज चंबा का रूख करने वाले बाइक सवारों और छोटे वाहन चालकों की भी दिक्कतें काफी बढ़ी। खबर लिखे जाने तक आउटसोर्स कर्मियों ने चक्का जाम खत्म नहीं किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दूर होगी LPG की किल्लत, 15400 टन रसोई गैस लेकर मुंबई पहुंचा ‘ग्रीन आशा’ टैंकर

हिमखबर डेस्क मुंबई के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी...

बॉयज स्कूल बंद करने पर भड़के राकेश पठानियां, 15 दिन में खोलने की दी चेतावनी

ऐतिहासिक स्कूल बंद करने पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों की...

राजकीय विद्यालय दरीणी में सरस्वती पूजा का अयोजन

शाहपुर - कोहली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के परिसर...

धुम्मू शाह मेले में पारंपरिक दंगल का शुभारंभ, एसपी अशोक रत्न ने की पूजा-अर्चना

धर्मशाला, 09 अप्रैल - हिमखबर डेस्क ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले...