चंबा में HRTC बस पर गिरे पत्थर, एक यात्री जख्मी

--Advertisement--

Image

चंबा, 16 अगस्त – भूषण गुरुंग

हिमाचल के जिला चम्बा में कलौता से वापिस आ रही सरकारी बस में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक पहाड़ी से भूस्खलन के कारण पत्थर बस पर गिर गए।

बस में चार यात्री थे। पत्थरों की चपेट में आने से एक यात्री को चोटें आई। चोटिल यात्री को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां यात्री को जरूरी उपचार दिया गया।

जानकारी के अनुसार बस अपने रूट के मुताबिक दोपहर बाद न्यू बस स्टैंड चंबा के लिए वापिस आ रही थी। जब कलौता के समीप पहुंची पहाड़ी से अचानक भूस्खलन शुरू हो गया। इस कारण यात्रियों ने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई।

चालक परिचालक ने भी बिना समय गंवाए बस से बाहर निकले। भूस्खलन की चपेट में आने से बस को नुकसान पहुंचा है। साथ ही कांच टूट गए है। गौरतलब है कि जिला चंबा में रविवार को बारिश रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...