
चंबा, 05 जुलाई – भूषण गुरुंग
जनपद के ग्रामीण रूटों पर निजी बस चालक और परिचालक यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक तरफ जहां बस में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी जा रही हैं।
वहीं, दूसरी तरफ छत पर भी यात्रियों को सफर करवाया जा रहा है। मामला सलूणी क्षेत्र के तहत आते संपर्क मार्ग भड़ेला का है। जहां बस की छत पर सवारियां बैठाई गई है।
सोशल मीडिया में भी यह फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है। एक तरफ जहां प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है।
वहीं दूसरी तरफ निजी बस चालक-परिचालक ज्यादा पैसे के चक्कर में यात्रियों की अनमोल जान को खतरे में डाल रहे है। हैरानी की बात यह है कि जिला में होने वाली वाहन दुर्घटनाओं से भी निजी बस ऑपरेटर कोई सीख नहीं ले रहे हैं।
