चंबा के भरमौर में भीषण अग्निकांड : बुजुर्ग महिला जिंदा जली, तीन मकान जलकर राख

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आधी रात को तीन मकानों में आग लग गई। आग की इस घटना में एक बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, चंबा जिले की तहसील होली की क्वारसी पंचायत के हिलंग गांव में आधी रात करीब एक बजे आग लगने से तीन मकान जल गए। आगजनी की इस घटना में एक बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियां, डिब्बे से पानी और मिट्टी फेंक आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन भयंकर आग के सामने यह नाकाफी साबित हुआ।

एडीएम संजय कुमार धीमान ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन तैयार करने और सहायता राशी देने के लिए टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...