चंडीगढ़ में सड़क हादसा, सिहुंता के युवक की मौत

--Advertisement--

बेटे की मौत की खबर सुन गश खाकर आंगन में गिरी मां

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंडीगढ़ में बाइक और कार की टक्कर में सिहुंता के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव शर्मा (28) पुत्र सतीश शर्मा गांव मोतला (चौंकी) डाकघर रजैं तहसील सिहुंता जिला चंबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिनव शर्मा चंडीगढ़ स्थित निजी कंपनी में कार्यरत था।

युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मां ज्योति देवी अपने इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर गश खाकर घर के आंगन में गिर पड़ीं। पड़ोसियों ने महिला को सहारा देकर उठाया और उसे ढांढस बंधाने का प्रयास किया।

मंगलवार को चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। इकलौते बेटे को हादसे में खो देने के बाद अब मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में मातम छा गया। मंगलवार को किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। मृतक की मां को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण उसके घर पहुंच रहे हैं।

मोतला पंचायत प्रधान रक्षा देवी के बोल

मोतला पंचायत प्रधान रक्षा देवी ने बताया कि मृतक अभिनव शर्मा के पिता सतीश शर्मा की बीमारी के कारण छह माह पहले मौत हो चुकी है। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार में अब केवल माता ज्योति देवी हैं, जो बेटे के साथ रहती थीं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी बेटे के कंधों पर ही थी। इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...