चंडीगढ़-मनाली NH पर 9 मील में लैंडस्लाइड, मलबे की चपेट में आई THAR

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर 9 मील में पहाड़ी से एक बार फिर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। हालांकि 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को एकतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बारिश के चलते बीती रात करीब 1 बजे 9 मील में पहाड़ी में भूस्खलन हुआ और भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया, जिससे दलदल जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान एक थार जीप भी मलबे की चपेट में आ गई।गनीमत रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। उक्त वाहन में बाप और बेटा सवार थे, जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं एनएच बंद होने से दोनों ओर वहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं थीं।

एनएच प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जैसे ही हाईवे के बंद होने की सूचना मिली तो तुरंत मशीनरी व कर्मचारी भेजकर मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया गया और 9 घंटे बाद मार्ग को बहाल कर दिया गया, जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वहीं मौके पर तैनात पुलिस जवानों की देखरेख में हाईवे से वाहनों काे गुजारा जा रहा है।

बता दें कि पिछले डेढ़ महीने से मंडी के पास चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे वनवे ही चल रहा है। हल्की बारिश में यहां पहाड़ी से मलबा गिर जाता है जिसके बाद एनएच को बंद करना पड़ता है। वहीं बारिश के चलते मंडी-धर्मपुर एनएच भी फिसलन भरा हो गया है, बता दें इन दिनों इस एनएच का निर्माण कार्य चला हुआ है जिसके चलते हल्की सी बारिश में यह एनएच फिसलन भरा हो जाता है, जिसमें वाहन गुजारना किसी खतरे से खाली नहीं है।

उपायुक्त मंडी अपुर्व देवगन के बोल

उधर, उपायुक्त मंडी अपुर्व देवगन ने जिला में हो रही बारिश के चलते लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है और बारिश के दौरान बेवजह घरों से बाहर ना निकलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई घटना पेश आती है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...