चंगर क्षेत्र के मनेई में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की उठी मांग

--Advertisement--

Image

मनेई/शाहपुर – अमित शर्मा

हिमाचल सरकार की स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर हर विधानसभा क्षेत्र में एक आधुनिक स्कूल खोलने की योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों के बच्चों को उत्तम दर्ज की शिक्षा प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त होगा।

लेकिन हर विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा संस्थान शहरी क्षेत्रों में ना खोलते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब बच्चों को घर के समीप आधुनिक शिक्षा प्राप्ति करने का मौका मिल सके।

स्थानीय वाशिंदों ने शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र में इस आधुनिक शिक्षा संस्थान को खोलने की मांग माननीय विधायक केवल पठानिया एवं माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की है। राजीव गांधी आधुनिक स्कूल खोलने से एक तो ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अच्छी शिक्षा से लाभान्वित होंगे।

स्थानीय समाजसेवी योगराज डोगरा ने बताया कि आज तक चंगर क्षेत्र के लोग अनदेखी का शिकार हुए हैं। लेकिन इस क्षेत्र में आधुनिक शिक्षण संस्थान को देकर वर्षों की कमी को पूरा किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...