घुमारवी पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा 

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

पंचायत समिति घुमारवीं के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। पंचायत समिति अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित रमेश ठाकुर व सतीश ठाकुर ने विजय हासिल की। घुमारवीं ब्लॉक समिति पर भगवां लहराने के पीछे खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग व सदर के विधायक सुभाष ठाकुर की रणनीति सटीक बैठी। जिसके बलबूते भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत हासिल कर परचम लहराया।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग तथा सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने सभी को बधाई दी। इस दौरान भाजपा ने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की अगवाई में ब्लॉक से लेकर दकड़ी चौक तक रैली निकालकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव हुए। पंचायत समिति घुमारवीं के सभागार में सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे। भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार ठाकुर ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके उपरांत मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई।

मतों की गिनती के उपरांत रमेश ठाकुर को 18 तथा सुरेंद्र सिंह को 16 मत पड़े। इस प्रकार रमेश ठाकुर को अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित कर दिया गया। उसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य सतीश कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मधुपाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस पद के लिए भी मतदान किया गया।

मतगणना के अनुसार सतीश कुमार को 19 तथा मधु पाल को 15 वोट मिले। इस प्रकार सतीश कुमार को उपाध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित कर दिया गया। इन परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार रमेश ठाकुर तथा उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार सतीश कुमार काबिज हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...