घुमारवीं में दकड़ी चौक पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर,सुभाष
शिमला धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर घुमारवीं शहर के दकड़ी चौक पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक व स्कूटी एक ही तरफ जा रहे थे कि अचानक स्कूटी सवार दूध के टैंकर की चपेट में आ गया और उसके सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान प्रिंकल कपिल पुत्र हरिपाल कपिल आयु 45 वर्ष गांव बडडू तहसील घुमारवी जिला बिलासपुर है तथा दकड़ी चौक के साथ ही गाडिय़ों के स्पेयर पार्टस की दुकान करता था।
घुमारवीं थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी अनिल ठाकुर में मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...