घर में घुसे दो शातिर 7,000 की नकदी सहित दबोचे

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत गरली में एक घर में घुसे दो शातिरों को 7,000 की नकदी सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान रजत पुत्र यशपाल सिंह और संतोष पुत्र जगदीश निवासी मुहीं के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता अभिषेक ने बताया कि बुधवार सुबह दो लोग उनके घर में घुसकर चोरी कर रहे थे। घर से सात हजार की नकदी चुरा ली थी। इस दौरान अभिषेक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चोरों को पकड़ लिया और रक्कड़ पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों से 7,000 रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों को वीरवार को देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...