
5 लोगों ने हमला किया, दो हफ्ते पहले ही फौजी की फैमिली पर हुआ था हमला, बद्दी के बरोटीवाला थाना मैं भी दर्ज है मामल।
बद्दी – रजनीश ठाकुर
रामशहर में एक छुट्टी आए फौजी पर 5 लोगों द्वारा जान लेवा हमला किया गया जिसमे बुरी तरह जख्मी हो गया और उसका नालागढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जय पाल ने बताया कि वह बद्दी गया था । वहां से जब वह घर रामशहर आ गया तो किसी अज्ञात लडके का फोन आया कि जरूरी बात करनी है और जयपाल को चढ़क्की मोड़ पर बुला लिया ।
ज्यों ही जयपाल चढ़क्की मोड़ पर पहुंचा तो 5 लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और बेहोश हो गया।
उसे बेहोशी की हालत में लोग उठा कर लाए। जयपाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हमलावरों के पास पिस्तौल और अन्य हथियार भी थे।
उसने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे उसके ससुर राज कुमार का हाथ है। पिछले साल उसका विवाह हुआ था लेकिन कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी 9 दिन के बाद ही मायके चली गई थीं और उसके मातापिता और बहिन के खिलाफ केस कर दिया है।
बीते 5 फरवरी को राजकुमार ने अपने लोगों से उसकी मां और बहन का अपहरण करवाया था और उनके साथ मारपीट भी की थी जिसका मामला बरोटीवाला थाने में दर्ज है।
पुलिस द्वारा उसकी छानबीन हो रही है। उसी सिलसिले में अब उसके ससुर राजकुमार ने उसपर जानलेवा हमला करवाया है।
इस बारे में रामशहर पुलिस थाना प्रभारी बालम राणा ने बताया कि उनके पास मामला आया है। घायल जयपाल को इलाज और मेडिकल के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद उचित धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई की जायेगी।
वही आईपीएस एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि परिवारिक मामला है पहले भी परिवार के ऊपर हमला हुआ था पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया था अब यह द्वारा हुआ है ।
पुलिस इसमें त्वरित कार्रवाई कर रही है डीएसपी डीएसपी नालागढ़ के नेतृत्व में कार्यवाही करवाई जा रही है और मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
