
हमीरपुर – अनिल कपलेश
उपमंडल भोरंज के कस्बे तरकबाड़ी के साथ लगते गांव मालियां गांव में फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नरोत्तम पुत्र भाग सिंह गांव सुसनाट (बरोट) जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार नरोत्तम पुत्र कई वर्षों से अपने ससुराल गांव मालियां में रहता था और मुंबई में गाड़ी चलाता था। वीरवार सुबह उनका शव घर की पशुशाला के समीप खैर के पेड़ के साथ लटका मिला।
मृतक की बेटी ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद करीब 11 बजे तक वह सभी कमरे में बैठकर बाते करते रहे और सुबह जब वह उठी तो देखा कि घर का गेट खुला था। वह कब पशुओं को चारा डालने के लिए पशुशाला गई तो पिता की लाश पशुशाला के बाहर पेड़ से लटकी दिखाई दी।
उधर, भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है, उक्त व्यक्ति द्वारा फंदा लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
